- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 10 सहायक आयुक्तों को नोटिस,...
नागपुर मनपा: 10 सहायक आयुक्तों को नोटिस, उपराजधानी में अवैध हाेर्डिग्स की अनदेखी, जवाब मिलने का इंतजार

डिजिटल डेस्क, नागपुर, नीरज दुबे। आनेवाली 23 अक्टूबर को पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होना है। इसी बीच दौरान नवरात्रि और धम्मचक्र प्रवर्तन दिन आने से प्रत्याशियों में नागरिकों को बधाई देेने की होड़ सी मच गई है। अपने मतदाताओं समेत नागरिकों को शुभकामना देने के लिए धड़ल्ले से शहर के प्रमुख रास्ते, चौराहे पर बगैर अनुमति के होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। अपने मतदाताओं के बीच छवि को प्रभावी और सकारात्मक दिखाने की होड़ में ट्रैफिक सिग्नलों पर भी भाजपा प्रत्याशी ने अपने होर्डिंग्स को लगा दिया। सप्ताह भर से महानगरपालिका के जोन के सहायक आयुक्तों समेत आला अधिकारियों के देखने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि खानापूर्ति के लिए 10 जोन के सहायक आयुक्तों को नोटिस देकर अवैध होर्डिंग्स हटाने में अनदेखी करने को लेकर जवाब मांगा गया है। आला अधिकारियों का दावा है कि नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जवाब आने और कार्रवाई आरंभ करने तक 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के साथ चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी। ऐसे में जोन के सहायक आयुक्तों पर कार्रवाई को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -सीएम फडणवीस बोले- भास्कर गरबा नागपुर की संस्कृति का अटूट हिस्सा, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
पिछले साल दिसंबर माह में विधानमंडल के शीतसत्र से पहले अवैध होर्डिंग्स को लेकर हाईकोर्ट याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश नायडू से महानगरपालिका प्रशासन की अनदेखी को लेकर न्यायालय से कार्रवाई की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई में मनपा प्रशासन से अवैध होर्डिग्स होने की जानकारी भी दी थी। बावजूद इसके पदवीधर चुनावों के लिए प्रत्याशियों से शहर के लॉ कालेज चौक, घाट रोड सरदार पटेल चौक से रेशिमबाग चौक, मेडिकल चौक, रहाटे कालोनी चौक समेत प्रमुख रास्ते और चौराहें को प्रचार का माध्यम बना डाला है। खुले आम अवैध होर्डिग्स लगाकर नवरात्रि, दशहरा, धम्मचक्र प्रवर्तन दिन की बर्धाइयां देकर नियमों का मजाक उड़ाया जा रहा है।
मनपा प्रशासन से क्यों हो रही हाईकोर्ट की अवमानना
दिनेश नायडू, याचिकाकर्ता ने बताया कि शहर में पदवीधर चुनाव के प्रत्याशियों से खुलेआम आचार संहिता उल्लंघन कर अवैध होर्डिंग्स को शहर भर में लगाया गया है, लेकिन मनपा प्रशासन और आला अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साध रहे है। सवाल यह है कि हाईकोर्ट में हलफनामा देकर अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई का हलफनामा देने के बाद भी कार्रवाई क्योें नहीं हो रही है। महानगरपालिका प्रशासन लगातार हाईकोर्ट की अवमानना कर रही है।
सहायक आयुक्तों को नोटिस दिया
मिलिंद मेश्राम, अतिरिक्त आयुक्त, मनपा ने कहा कि पदवीधर चुनाव के प्रत्याशियों के होर्डिग्स में अाचार संहिता से जुड़े मामले में फ्लाइंड स्काड को कार्रवाई करने का अधिकार है। वहीं दूसरी ओर अवैध होर्डिग्स को प्रमुख रास्तों और चौराहे पर लगाने को लेकर कार्यक्षेत्र वाले 10 जोन के सहायक आयुक्तों को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।
Created On :   19 Oct 2026 5:51 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ












