- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महाराष्ट्र सेट परीक्षा रविवार को,...
Nagpur News: महाराष्ट्र सेट परीक्षा रविवार को, नागपुर में 24 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Nagpur News प्राध्यापक पात्रता परीक्षा (सेट)-2026 का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर को किया गया है। सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए नागपुर शहर में 24 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 9,729 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
यह भी पढ़े -कैदियों के हुनर से सजी दीक्षाभूमि, बिक्री के लिए रखीं आकर्षक वस्तुएं, रंग-बिरंगे दीये-साड़ियां- फर्नीचर और सजावटी सामान उपलब्ध
यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और महाराष्ट्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र डाउनलोड कर उसकी प्रति साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए छायाचित्रयुक्त पहचानपत्र भी साथ रखना होगा।
यह भी पढ़े -4 बांधों से जलापूर्ति में 30 फीसदी कटौती को मंजूरी, दवलामेटी-नीलडोह-डिगडोह और वाड़ी पर असर
अभ्यर्थी परीक्षा का प्रवेशपत्र https://setexam.unipune.ac.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और समय-समय पर जारी निर्देश भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ के संपर्क अधिकारी डॉ. रविन जुगाड़े ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर जारी सभी सूचनाओं का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़े -पीड़ितों की गुहार - रितु मालू सहित चार मामलों में सरकारी वकील खापर्डे को बनाए रखने की मांग
Created On :   21 Oct 2026 3:59 PM IST












