- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पांचलेश्वर हनुमान मंदिर में नौ...
Nagpur News: पांचलेश्वर हनुमान मंदिर में नौ दिनों तक गरबा की धूम, 60 वर्ष की महिलाओं ने भी उत्साह से किया नृत्य

Nagpur News नागपुर के पंचलेश्वर हनुमान मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर नौ दिनों तक गरबा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान महिलाओं ने प्रतिदिन अलग-अलग परिधानों में गरबा प्रस्तुत कर उत्सव को यादगार बनाया। पारंपरिक नृत्य और संगीत के बीच मंदिर परिसर में भक्तिमय और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।
यह भी पढ़े -उपराजधानी में कदम रखते ही दबोची गई मॉडल श्रद्धा दुबे, 72 घंटे के ट्रांजिट वारंट पर उत्तर प्रदेश ले गई एसटीएफ
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि करीब 60 वर्ष की महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ गरबा में हिस्सा लिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा की लयबद्ध प्रस्तुतियों से आयोजन में चार चांद लगा दिए।
इस आयोजन को सफल बनाने में शीतल गोपावार, आशीष मते, शैलेश गोपावार, वाकोड़ीकर और सुनील कुर्जेकर का सहयोग रहा। नौ दिनों तक चले इस कार्यक्रम ने महिलाओं और युवाओं को एक साथ आकर सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया। समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
Created On :   22 Oct 2026 2:56 PM IST













