सिंहस्थ कुंभ मेला: ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने राज्यपाल को आमंत्रण, कुंभ मेला प्रभारी मंत्री गिरीश महाजन ने जिष्णु देव वर्मा से की मुलाकात

ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने राज्यपाल को आमंत्रण, कुंभ मेला प्रभारी मंत्री गिरीश महाजन ने जिष्णु देव वर्मा से की मुलाकात
  • जिष्णु देव वर्मा से की मुलाकात
  • कुंभ मेला प्रभारी मंत्री गिरीश महाजन की मुलाकात
  • ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने राज्यपाल को आमंत्रण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के जलसंसाधन व आपदा प्रबंधन मंत्री तथा सिंहस्थ कुंभ मेला प्रभारी मंत्री गिरीश महाजन ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात कर उन्हें नाशिक -त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में 31 अक्टूबर को सिंहस्थ कुंभ मेला का ध्वजारोहण होगा। शुक्रवार को महाजन ने लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राज्यपाल को ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। महाजन ने राज्यपाल को सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारी, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाशिक और त्र्यंबकेश्वर देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक तीर्थ स्थलों में शामिल है।

सिंहस्थ कुंभ मेला महाराष्ट्र की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक गौरव का प्रतीक है। महाजन ने राज्यपाल को बताया कि राज्य सरकार सिंहस्थ कुंभ मेला के भव्य, दिव्य, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-केंद्रित बनाने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान महाजन ने साल 2015 के नाशिक सिंहस्थ कुंभ मेले के सफल आयोजन एवं प्रबंधन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों का उपयोग आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारी के लिए किया जा रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story