Anirudh And Kavya Maran Marriage: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे काव्या मारन और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर? विदेश में इस जगह होगा जश्न

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे काव्या मारन और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर? विदेश में इस जगह होगा जश्न
फिल्मी दुनिया में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी की चर्चा तेज हो गई है। अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के अफेयर की खबरें बीते काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रही हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्मी दुनिया में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी की चर्चा तेज हो गई है। अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के अफेयर की खबरें बीते काफी दिनों से सुर्खिया बटोर रही हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों इसी साल इंडिया से बाहर ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से शादी को ऑफिशियल नहीं किया गया है।

नवंबर में हो सकती है शादी

खबरों के मुताबित कपल इस साल नवंबर में शादी कर सकता है। ‘लेट्स सिनेमा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा 10 नवंबर 2026 को शादी करेगा। यह भी दावा किया गया कि शादी ग्रीस में होगा। इससे पहले एक्टर वाईजी महेंद्रन ने सबसे पहले यह कहा था कि अनिरुद्ध जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वाईजी महेंद्रन, रिश्ते में अनिरुद्ध के मामा हैं।

इससे पहले साल 2025 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इस पोस्ट में अनिरुद्ध और काव्या साथ घूमते नजर आए थे। इसके बाद से कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर कंपोजर ने हमेशा इन खबरों से इन्कार किया। दूसरी तरफ काव्या ने भी अब तक शादी की खबरों और रिलेशनशिप पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

Created On :   18 Aug 2026 4:31 PM IST

Tags

Next Story