IND Vs NZ: 6 ओवर 118 रन, वेलिंगटन टी20 में टीम इंडिया ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड के दिए 199 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने तूफानी शुरुआत की और केवल 6 ओवर यानि पॉवरप्ले में 118 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने 6 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 118 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। यह आईसीसी की किसी भी फुल मेंबर टीम का पावरप्ले में सबसे बड़ा टोटल है। इस तरह टीम इंडिया के नाम यह कीर्तिमान दर्ज हो गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ एडिनबरा में 113/1 रन बनाए थे। अब उसका यह रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है।
टी20 इंटरनेशनल में यह चौथी बार हुआ है जब किसी टीम ने पॉवरप्ले में 100 रन के आंकड़े को पार किया है। टीम इंडिया के इस 118 रन के पॉवरप्ले में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 44 और अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर 67 रन बनाए।
यह भी पढ़े -तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी, कब और कहां खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला? यहां देखें
पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
118/0 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
113/1 - ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
103/1 - जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी (RSC), 2024
102/0 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
100/0 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफ़र्ड, 2025
100/0 - भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
इससे पहले न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। मेजबान टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 89 की पारी खेली। उनके अलावा फिन एलन ने 40 और बेवॉन जैकब्स ने 39 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
Created On :  


