IND Vs NZ 3rd T20: टीम इंडिया की वेलिंगटन में धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, अभिषेक शर्मा ने ठोका तूफानी शतक

डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। भारत ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम के दिए 199 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने केवल 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज दो मैच बाकी रहते ही अपने नाम कर ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।
विकेट लेने में नाकाम रहे भुवी
वेलिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे। टीम की तरफ से डैरेल मिचेल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उनके अलावा फिन ऐलेन ने 40 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार कोई विकेट नहीं ले सके।
अभिषेक-वैभव की तूफानी बैटिंग
199 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए केवल 43 गेंदों पर 133 रन की साझेदारी की। उनकी इसी पार्टनरशिप की बदौलत टीम इंडिया ने 199 रन के टारगेट को केवल 13.2 ओवर में हासिल कर लिया।
इस दौरान भारतीय टीम के नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए। भारत ने टीम ने 100 रनों का आंकड़ा केवल 5 ओवर में पार कर लिया। इससे पहले कोई टीम टी20 इंटरनेशनल में ऐसा नहीं सकी। इसके अलावा टीम ने पॉवरप्ले यानि पहले 6 ओवर में 118 रन बनाए। यह भी किसी भी टीम की तरफ से बनाया गया सबसे बड़ा पॉवरप्ले स्कोर है।
अभिषेक शर्मा ने ठोका चौथा शतक
अभिषेक शर्मा ने केवल 38 गेंदों पर 9 चौके व 11 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। यह टी20 में उनका चौथा शतक है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 4 चौके व 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। इन दोनों के अलावा तीसरे स्थान पर बैटिंग करने उतरे संजू सैमसन 18 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर नमन धीर ने चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमीसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। मैथ्यू फिशर और कप्तान मिचेल सैंटनर को 1-1 सफलता मिली। अभिषेक शर्मा को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़े -जानें कौन हैं कृष्णा दास जिनके कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे दिखे विराट-अनुष्का, ताली बजाकर गाए भजन, यहां देखें वीडियो
Created On :  


