PAK Vs ENG: शादाब खान ने पार लगाई पाकिस्तान की नैया, शतक लगाकर जिताया हारा हुआ मैच

शादाब खान ने पार लगाई पाकिस्तान की नैया, शतक लगाकर जिताया हारा हुआ मैच
पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को एक विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने अपने 9 विकेट 154 रन पर गंवा दिए थे और उसे जीत के लिए अभी भी 88 रन की जरूरत थी। ऐसे मुश्किल समय में शादाब खान ने शानदार पारी खेली और पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को एक विकेट से हरा दिया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने अपने 9 विकेट 154 रन पर गंवा दिए थे और उसे जीत के लिए अभी भी 88 रन की जरूरत थी।

ऐसे मुश्किल समय में शादाब खान ने जुझारू पारी खेली। उन्होंने हारिस रऊफ के साथ दसवें विकेट के लिए नाबाद 89 रन की पारी खेली और पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई।

शादाब का रिकॉर्ड शतक

8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शादाब ने नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 96 गेंदों पर 13 चौके व 5 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए। यह नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है, उसका मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

शाहीन अफरीदी ने झटके 4 विकेट

बात करें इंग्लैंड की पारी की तो पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने अपने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद बेन डकेट ने 111 गेंदों पर 10 चौके व 2 छक्कों की मदद से 105 रन की पारी खेली। उनके अलावा सैम करन ने 42 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

242 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। टीम के 3 विकेट 31 रन पर गिर गए। फखर जमान 10, सैम अयूब 6 और बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साद बेग ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह 32 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कोई भी बैटर ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। देखते ही देखते 154 रन पर पाकिस्तान के 9 विकेट गिर गए। पाकिस्तान की जीत असंभव लग रही थी। लेकिन शादाब खान ने उस असंभव को संभव कर दिखाया उन्होंने रऊद के साथ अंतिम विकेट के लिए 89 रन की पार्टनरशिप की और पाकिस्तान को यादगार जीत दिला दी। इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट झटके।

Created On :  

Tags

Next Story