Abhishek Sharma New Milestone: क्राइस्टचर्च टी20 में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, छक्कों का 'शतक' लगाने समेत बनाए कई रिकॉर्ड्स

क्राइस्टचर्च टी20 में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, छक्कों का शतक लगाने समेत बनाए कई रिकॉर्ड्स
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में एक के बाद एक कई उपलब्धियां अपने नाम कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में भी उन्होंने एक नहीं बल्कि दो रिकॉर्ड्स बनाए।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में एक के बाद एक कई उपलब्धियां अपने नाम कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में भी उन्होंने एक नहीं बल्कि दो रिकॉर्ड्स बनाए। वह पॉवरप्ले में 100 सिक्स लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के पूर्व तूफानी बैटर मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया है।

बने सिक्सर किंग

टी20 इंटरनेशनल के शुरुआती 6 ओवर्स यानि पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा आ गए हैं। दूसरे स्थान पर 98 छक्कों के साथ रोहित शर्मा और तीसरे पर 97 छक्कों के साथ मार्टिन गुप्टिल हैं। बात करें चौथे और पांचवे पायदान की तो इसमें आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 94 छक्कों के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 87 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वह कितनी आक्रमकता के साथ बैटिंग करते हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पॉवरप्ले में औसतन हर 7.77 गेंद पर एक छक्का लगाया है।

1 हजार रन भी पूरे

इसके साथ ही अभिषेक ने मैच में एक और कीर्तिमान रचा। वह इस साल टी20 में 1 हजार रन का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं। पावरप्ले में 100 छक्के लगाने और एक कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करना उन्हें मॉर्डन एरॉ के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शामिल करता है।

बात करें भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले की तो न्यूजीलैंड के दिए 181 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 19.5 में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश रेड्डी रहे। तीनों ने आखिरी ओवर्स में धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को हारे हुए मैच में यादगार जीत दिलाई।

Created On :  

Tags

Next Story