IPL 2027: आगामी सीजन में कौन किस टीम का होगा हेड कोच? इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखने वाले इन दिग्गजों पर रहेगी नजर

आगामी सीजन में कौन किस टीम का होगा हेड कोच? इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखने वाले इन दिग्गजों पर रहेगी नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2027 (इंडियन प्रीमियर लीग) को शुरू होने में अभी 6 महीने का समय शेष है। हर टीम का सपना ट्रॉफी जीतना होता है इसके लिए फ्रेन्चाइजी अच्छे से अच्छे खिलाड़ियों का चयन करती है। टीम को जिताने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हेड कोच की होती है। इसी बीच टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों के कोच को लेकर चर्चा जोरों पर है। आइए जानते है आईपीएल के आगामी सीजन में कौन किस टीम की कमान किस कोच के हाथों में होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को हेड कोच बनाया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को ये जिम्मेदारी दी है। पोलार्ड लंबे समय तक मुंबई के लिए खेल चुके हैं और टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रहे हैं। अब हेड कोच के रूप में उनसे टीम को नई दिशा देने की उम्मीद होगी।

IPL 2027 की सभी 10 टीमों के हेड कोच

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)जहीर खान

मुंबई इंडियंस (MI)कीरोन पोलार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एंडी फ्लावर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)अभिषेक नायर

पंजाब किंग्स (PBKS)रिकी पोंटिंग

राजस्थान रॉयल्स (RR)कुमार संगकारा

गुजरात टाइटंस (GT)आशीष नेहरा

दिल्ली कैपिटल्स (DC)सौरव गांगुली

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जस्टिन लैंगर

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)डेनियल विटोरी

इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा अनुभव रखने वाले कई दिग्गजों पर नजर रहेगी। जिसमें रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, जस्टिन लैंगर और डेनियल विटोरी जैसे कोच शामिल हैं। ये खिलाड़ी अपनी रणनीति और अनुभव के लिए जाने जाते हैं। वहीं, जहीर खान, आशीष नेहरा और सौरव गांगुली जैसे भारतीय दिग्गजों पर भी फैंस की नजरें रहेंगी।

Created On :  

Tags

Next Story