IND Vs NZ 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी आए और गए...नहीं भुना पाए मौका, क्राइस्टचर्च T20 में बना सके केवल 4 रन

वैभव सूर्यवंशी आए और गए...नहीं भुना पाए मौका, क्राइस्टचर्च T20 में बना सके केवल 4 रन
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया गया। उन्हें ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया था जो कि पहले टी20 के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मुकाबले में वैभव को ओपनिंग की जगह नंबर तीन पर बैटिंग करने के उतारा, लेकिन टीम मैनेजमेंट का यह प्रयोग सफल नहीं हो सका।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय क्रिकेट में यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है। IPL में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग हुई। जब वो टीम में शामिल हुए तो प्लेइंग-11 में शामिल करने की मांग उठी। ये मौका भी मिला तो उसमें अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। सितंबर में खेले गए एशियन गेम्स में टीम इंडिया को गोल्ड मेडल जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। लेकिन, इसके बाद उन्हें लगातार 6 मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अब जाकर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खेलने का मौका मिला, लेकिन युवा बल्लेबाज उस मौके को भुना नहीं पाया और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गया।

जीवनदान के बावजूद हुए जल्दी आउट

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया गया। उन्हें ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया था जो कि पहले टी20 के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मुकाबले में वैभव को ओपनिंग की जगह नंबर तीन पर बैटिंग करने के उतारा, लेकिन टीम मैनेजमेंट का यह प्रयोग सफल नहीं हो सका। न्यूजीलैंड के दिए 181 रन के टारगेट का सामना करते हुए वैभव पांचवे ओवर में ही क्रीज पर उतर आए लेकिन लंबी पारी खेलने में असफल रहे।

वैभव को शुरुआत से ही बैटिंग करने में परेशानी नजर आई। ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर उनका एक आसान कैच भी छूट गया। उस समय वैभव केवल 1 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन बाएं हाथ का ये युवा बल्लेबाज इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाया। भारतीय पारी के 5वें ओवर में बैटिंग करने उतरे वैभव 7वें ओवर में नाथन स्मिथ को अपना विकेट दे बैठे। उन्होंने कवर्स पर शॉट खेला और कैच दे बैठे। वैभव ने 8 गेंदों पर केवल 4 रन बना सके।

क्या अगले मैच खेलेंगे वैभव?

इस मुकाबले में फैल होने के बाद बावजूद भी वैभव को अगले मुकाबले में मौका मिलना तय है। क्योंकि ईशान किशन अपनी चोट से अभी तक नहीं उबर पाए हैं। ऐसे में वैभव तीसरे टी20 मुकाबले में भी प्लेइंग-11 का हिस्सा हो सकते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story