Sabbhineni Meghana Retirement News: सबभिनेनी मेघना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारी

सबभिनेनी मेघना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेटर सबभिनेनी मेघना ने 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह भारत की घरेलू क्रिकेट लीग (आईपीएल) भी नहीं खेलेंगी। उन्होंने लिखा, "ग्राउंड मेरा दूसरा घर रहा, जिसने मुझे हिम्मत, विनम्रता सिखाई और मुझे ऐसी यादें और दोस्त दिए जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी।"

सबभिनेनी मेघना ने लिखा, "पहली बार हाथ में बल्ला लेकर मैदान पर उतरना और वर्ल्ड स्टेज पर टीम इंडिया की जर्सी पहनना, किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। जब मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर रही हूं, मेरा दिल शुक्रगुजार है। मैदान मेरा दूसरा घर रहा है, जिसने मुझे हिम्मत, विनम्रता सिखाई है, और मुझे ऐसी यादें और दोस्ती दी है जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी।"

उन्होंने आगे लिखा, "मेरे परिवार को, जो हर मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहे, उनका धन्यवाद। मेरे कोच, टीम के साथियों, सपोर्ट स्टाफ़, मुझे अपना बेस्ट देने के लिए मोटिवेट करने के लिए धन्यवाद।" उन्होंने अपने फैंस को भी धन्यवाद दिया। क्रिकेटर ने बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स को सपोर्ट और मौके देने के लिए धन्यवाद दिया।

Created On :  

Tags

Next Story