India vs New Zealand: सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड कप्तान की प्रतिक्रिया, कहा- मैंने वैभव की बल्लेबाजी देखी, उनके खिलाफ प्लानिंग तैयार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा। विपक्षी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भारतीय टीम के उभरते सितारे और 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। सेंटनर ने कहा पिछले मैचों में वैभव को मौका नहीं मिला था लेकिन वह भारतीय टीम के भविष्य के लिहाज से एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।
सैंटनर ने कहा 'हमने देखा है कि वैभव क्या कर सकते हैं और कई गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल साबित हुआ है। इंग्लैंड दौरे पर विपक्षी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ शॉर्ट-पिच गेंदों का काफी इस्तेमाल किया था। हमने आईपीएल में उनकी आक्रामकता देखी है, इसलिए अगर वे इस सीरीज में खेलते हैं तो हमारे पास उनके खिलाफ स्पष्ट योजनाएं मौजूद हैं।'
न्यूजीलैंड की परिस्थितियां भुवनेश्वर जैसे स्विंग गेंदबाज के लिए विकेट लेने में बहुत आसानी होंगी। सैंटनर ने कहा, 'मुझे लगता है कि भुवी न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को काफी पसंद करेंगे। अगर पिच में थोड़ी भी मदद होगी, तो वे उसका फायदा उठा लेते हैं। भारत की सपाट पिचों पर जहां 250 रन भी चेज हो रहे हैं, वहां भी वे गेंद को स्विंग करा लेते हैं। ऐसे में यहां नई गेंद के साथ वे हमारे बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होंगे।'
Created On :   21 Oct 2026 11:57 PM IST












