New Zealand vs India 1st T20: कल से शुरू हो रहा है भारत-न्यूजीलैंड महामुकाबला, जानें भारत में कितने बजे और कहां देखें लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां उसे विपक्षी टीम से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। दोनों के बीच पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा। खेल के समय को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन बनी हुई है क्योंकि न्यूजीलैंड भारत से 7 घंटे 30 मिनट आगे है। ऐसे में गुरुवार को खेले जाने वाले पहले टी20 की की सही टाइमिंग क्या है आइए आपको बताते हैं।
यह भी पढ़े -ICC ने टूर्नामेंट के शेड्यूल का किया ऐलान, 16 टीमें ले रही हिस्सा, खेले जाएंगे कुल 41 मैच, भारत का पहला मुकाबला किससे?
पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला स्थानीय समय (न्यूजीलैंड) रात को आठ बजे शुरू होगा, लेकिन भारतीय समय के अनुसार मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। यानी जब भारत में दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट हो रहे होंगे तब न्यूजीलैंड में रात के आठ बजे होंगे।
पहला टी20 की लाइव कहां देखें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंग। वहीं, मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देख सकेंगे।
यह भी पढ़े -कौन हैं प्रज्ञान ओझा? BCCI ने बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर, कैसा रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर?
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड
इंडिया टीम स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड टीम स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर
Created On :   21 Oct 2026 7:26 PM IST












