India vs New Zealand 1st T20 Match: दोनों काफी अनुभवी कुछ बताने की जरूरत नहीं...' जीत के बाद संजू और अभिषेक पर क्या बोले कप्तान?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बना लिए। सीरीज का पहला मुकाबला जीतने पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया आई है।
न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "शानदार जीत। जब हमने गेंदबाजी शुरू की, तो मुझे लगा कि पिच थोड़ी धीमी खेल रही थी। गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और हमने सही हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने के बजाय थोड़ा आगे गेंदबाजी की। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, ओस आने लगी और विकेट पर गेंद तेजी से फिसलने लगी।
अय्यर ने आगे कहा गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आ रही थी, जिससे उन्हें मोमेंटम मिल गया और वह 220 रन (225) तक पहुंच गए। उनकी कोशिशों की तारीफ करनी होगी, लेकिन जाहिर है कि हमें भी ऐसी ही शुरुआत की जरूरत थी। खासकर जब आप 220 रन का पीछा कर रहे हों, तो 6 ओवर में 80-85 रन बनाना एक बेहतरीन शुरुआत है।"
टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक को कोई निर्देश देते हैं, तो इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा, "वह काफी अनुभवी हैं। उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कैसे खेलना है। वह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। एक बार जब वे लय पकड़ लेते हैं, तो बस उस मोमेंटम को आगे ले जाने की बात होती है, और आज इसका एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। ऐसा हर बार नहीं होता, लेकिन जब वह लय में आ जाते हैं, तो वह हमारे लिए एक मजबूत मंच तैयार कर देते हैं। इसके बाद हम बाकी खिलाड़ी आकर पारी को संभालते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हम मैच को जीत के साथ खत्म करें।"
नमन धीर पर बोलते हुए अय्यर ने कहा, "वह हमें कई विकल्प देते हैं, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ या दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने भी। इस मैदान पर आकर 2-3 अहम ओवर फेंकना पूरे मैच का मोमेंटम बदल सकता है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि आज उन्होंने शांत और संयमित स्वभाव का परिचय दिया। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना वाकई शानदार था।"
Created On :  
