IND Vs NZ T20: पहले टी20 में भारत ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करेगी न्यूजीलैंड, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं

पहले टी20 में भारत ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करेगी न्यूजीलैंड, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज से हो रहा है। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज से हो रहा है। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मयंका यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह में फिर जगह नहीं मिली है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 5 में से एक भी मैच नहीं खेले थे।

पिच रिपोर्ट

क्राइस्टचर्च की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां की कंडीशन में गेंद की स्पीड और बाउंस बॉलर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करती है।

हेड टु हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 19 में भारतीय टीम ने जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

न्यूजीलैंड - मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।

Created On :   22 Oct 2026 12:35 PM IST

Tags

Next Story