India vs New Zealand T20 Match: वैभव की चमकी किस्मत, दूसरे टी-20 मुकाबले में खेलना तय, ईशान किशन हुए बाहर, देखें संभावित प्लेइंग-11

वैभव की चमकी किस्मत, दूसरे टी-20 मुकाबले में खेलना तय, ईशान किशन हुए बाहर, देखें संभावित प्लेइंग-11

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला भारत ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, अगले टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में वैभव को मौका मिल सकता है ऐसी खबरें आ रही हैं। दूसरे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11 कुछ इस प्रकार हो सकती है। वैभव को लेकर गेंदबाजी कोच सितांशु कोटक ने क्या कहा है आइए आपको बताते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं। ईशान को प्लेइंग 11 में रिप्लेस करने के लिए सबसे आगे वैभव सूर्यवंशी का नाम है। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी कहा था कि ईशान की जगह वैभव के खेलने के चांस सबसे ज्यादा है।

बीसीसीआई ने बताया, "ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से बाहर हो गए हैं। पहले मैच के दौरान उनके दाहिने पैर में 'लो ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन' (मांसपेशियों में खिंचाव) आ गया था। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।"

भारत की संभावित प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

भारतीय टीम स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

Created On :  

Tags

Next Story