IND Vs NZ T20 Series: चोटिल ईशान की जगह ये विकेटकीपर-बल्लेबाज बना टीम इंडिया का हिस्सा, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले मुकाबले में ईशान किशन चोटिल हो गए थे। ऐसे में बीसीसीआई ने उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। बता दें कि ईशान अभी केवल दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हुए हैं, उनकी जगह कुशाग्र केवल दूसरे टी20 के लिए भारत स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़े -दोनों काफी अनुभवी कुछ बताने की जरूरत नहीं...' जीत के बाद संजू और अभिषेक पर क्या बोले कप्तान?
बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में कहा, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में मामूली खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं। मेंस सिलेक्शन कमेटी ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए कुमार कुशाग्र को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया है।'
बता दें कि कुमार कुशाग्र इस समय न्यूजीलैंड में ही हैं। वह इस वक्त भारतीय ए टीम के साथ क्राइस्टचर्च में हैं। अब वह दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान किशन की फिटनेस पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़े -दोनों काफी अनुभवी कुछ बताने की जरूरत नहीं...' जीत के बाद संजू और अभिषेक पर क्या बोले कप्तान?
दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।
बता दें कि दूसरा टी20 मुकाबला आज (शनिवार, 24 अक्टूबर) को खेला जाएगा। पहले मुकाबले की तरह यह मुकाबला भी काइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर ही खेला जाएगा।
Created On :  

