India vs New Zealand T20: दूसरा मैच हारते ही छलका कप्तान मिचेल सैंटनर का दर्द, इन गलतियों को ठहराया जिम्मेदार!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। सीरीज के पहले मुकबले में भी टीम इंडिया ने 4 विकेट से ही जीत हासिल की थी। तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी की शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।
मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर उनकी टीम एक विकेट और निकालने में सफल रहती, तो मैच वहीं खत्म हो जाता। उन्होंने कहा, "देखिए, आप एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि ऐसा तो होना ही था। तिलक, नमन और फिर आखिर में रेड्डी ने अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि अगर हमें वहां एक और विकेट मिल जाता, तो मैच लगभग खत्म ही हो जाता। जिस तरह से उन्होंने चेज को कंट्रोल किया और शायद हमारी कुछ गलतियों का फायदा उठाया, वह काबिले तारीफ है।"
कीवी कप्तान ने कहा, "मेरे दिमाग में कई बातें चल रही हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने शुरुआत की, वह शानदार थी। 180 जैसे स्कोर का पीछा करते हुए अगर कोई टीम पावरप्ले में ही तेज शुरुआत कर ले, तो वहां से वापसी करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से मुझे लगता है कि हमने उन्हें वापस खेल में लाने के लिए काफी अच्छा काम किया।
न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने बीच के ओवरों अच्छी बॉलिंग की और विकेट झटकने में कामयाब रहे। हालांकि, कुछ नो-बॉल (जिसमें विकेट भी गिरा) जैसी गलतियां हुईं, जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा। कौशल के नजरिए से देखें तो पिछले दो मैचों में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। बस कुछ छोटे-छोटे पल ऐसे रहे, चाहे फील्डिंग में हों या कुछ अन्य छोटी-मोटी गलतियां, जिनका हमें थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा।"
Created On :  
