Asia Cup Rising Stars 2026: ACC ने टूर्नामेंट के शेड्यूल का किया ऐलान, 19 नवंबर से 8 टीमों के बीच होगी जंग, कब खेला जाएगा भारत ए - पाकिस्तान ए का महामुकाबला?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) ने मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उनको 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए और बी जिसमें भारत है उसी में पाकिस्तान भी है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 19 नवंबर से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। पिछली बार टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था इस बार 50 ओवर का आयोजित किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -आगामी सीजन में कौन किस टीम का होगा हेड कोच? इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखने वाले इन दिग्गजों पर रहेगी नजर
पिछले साल 2025 में पाकिस्तान ए ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ए को हराकर खिताब जीता था। टूर्नामेंट के सभी मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का फॉर्मेट और ग्रुप विभाजन
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है
ग्रुप A: श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग
ग्रुप B: भारत ए, पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई
ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी (कुल 12 मुकाबले)। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान हर दिन दो मैच होंगे। पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे और दूसरा मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
यह भी पढ़े -पीवी सिंधु ने दिखाया दम, फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह, एन से यंग से होगी खिताबी भिड़ंत
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पूरा शेड्यूल
19 नवंबर (सुबह 11:30 बजे): बांग्लादेश ए बनाम हांगकांग
19 नवंबर (दोपहर 3:30 बजे): श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए
20 नवंबर (सुबह 11:30 बजे): पाकिस्तान ए बनाम यूएई
20 नवंबर (दोपहर 3:30 बजे): भारत ए बनाम नेपाल
21 नवंबर (सुबह 11:30 बजे): श्रीलंका ए बनाम हांगकांग
21 नवंबर (दोपहर 3:30 बजे): बांग्लादेश ए बनाम अफगानिस्तान ए
22 नवंबर (सुबह 11:30 बजे): यूएई बनाम नेपाल
22 नवंबर (दोपहर 3:30 बजे): भारत ए बनाम पाकिस्तान ए
23 नवंबर (सुबह 11:30 बजे): अफगानिस्तान ए बनाम हांगकांग
23 नवंबर (दोपहर 3:30 बजे): श्रीलंका ए बनाम बांग्लादेश ए
24 नवंबर (सुबह 11:30 बजे): भारत ए बनाम यूएई
24 नवंबर (दोपहर 3:30 बजे): पाकिस्तान ए बनाम नेपाल
26 नवंबर (दोपहर 3:30 बजे): पहला सेमीफाइनल (A1 बनाम B2)
27 नवंबर (दोपहर 3:30 बजे): दूसरा सेमीफाइनल (B1 बनाम A2)
29 नवंबर (दोपहर 3:30 बजे): फाइनल
Created On :  

