IND Vs ZIM Women ODI: दूसरे वनडे में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 121 रन से रौंदा, हरमनप्रीत-दीप्ति के शतक, वैष्णवी ने झटके 4 विकेट

डिजिटल डेस्क, बडोदरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 121 रन से हरा दिया। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 328 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 48.5 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई।
इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 28 अक्टूबर को खेला जाएगा।
यह भी पढ़े -इंग्लैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, शोएब अख्तर और वकार यूनुस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा
दीप्ति-हरमनप्रीत कौर के शतक
भारत के लिए पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली। वहीं दीप्ति शर्मा के बल्ले से 86 गेंदों पर 106 रन निकले। वहीं गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा ने 10 ओवर 39 रन देकर जिम्बाब्वे के चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बैटिंग के बाद दीप्ति शर्मा ने बॉलिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 126 रन की शानदार पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़े -भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को दिया 329 रन का टारगेट, हरमनप्रीत और दीप्ती ने शतक जड़ा, नोमवेलो सिबांडा ने झटके 2 विकेट
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : प्रीतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंतिमणि कलिता, सयाली सतघरे और वैष्णवी शर्मा।
जिम्बाब्वे : मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वांजुरा, चिएद्जा धुरुरु, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदाई मकुशा और ओलिंडर चारे।
Created On :  

