NZ Vs IND 3rd T20 Preview: कल खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20, सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें मुकाबले की A टू Z डिटेल्स

डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला कल (सोमवार, 26 अक्टूबर) खेला जाएगा। वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होने वाले इस मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े 12 बजे होगी। टॉस दोपहर 12 बजे फेंका जाएगा। मेहमान टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। उसने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले दोनों मैचों में बाजी मारी थी। पहले टी20 में न्यूजीलैंड के दिए 226 रनों के टारगेट को भारत ने दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। वहीं, दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने 181 रनों का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते चेज कर लिया।
अब भारतीय टीम की कोशिश तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने की होगी। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
यह भी पढ़े -ACC ने टूर्नामेंट के शेड्यूल का किया ऐलान, 19 नवंबर से 8 टीमों के बीच होगी जंग, कब खेला जाएगा भारत ए - पाकिस्तान ए का महामुकाबला?
पिच रिपोर्ट
वेलिंगटन का हेनरी स्टेडियम में साइज में छोटा है, ऐसे में यहां पिछले दो मुकाबलों की तरह हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। वहीं बात करें पिच की तो शुरुआत में यहां तेज गेंदबाज को मदद मिलती है। पिच पर अच्छा बाउंस रहता है और नई गेंद स्विंग भी होती है। हालांकि गेंद पुरानी होने पर यहां रन बनाना आसान हो जाता है।
टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं, जिससे शुरुआती ओवरों में नमी और हवा का फायदा उठाया जा सके। इस मैदान पर टारगेट चेज करना आसान माना जाता है।
कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?
भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच को भी आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं, मोबाइल पर आप इसका लुफ्त सोनी लिव एप्प पर उठा सकेंगे।
यह भी पढ़े -आगामी सीजन में कौन किस टीम का होगा हेड कोच? इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखने वाले इन दिग्गजों पर रहेगी नजर
टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव!
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। चोट से उबरने के बाद ईशान किशन प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को बाहर होना पड़ सकता है। इसके अलावा इस मुकाबले में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को खिलाया जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन/ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव।
Created On :  

