Shaheen Afridi Milestone: इंग्लैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, शोएब अख्तर और वकार यूनुस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पाकिस्तान वनडे टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ खेली जा रही ट्राई सीरीज के दौरान इतिहास रच दिया। सीरीज का तीसरा मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में शाहीन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे तेज 150 वनडे विकेट पूरे करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों की लिस्ट में खुद को शुमार कर लिया।
इसके साथ ही शाहीन ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और वकार यूनुस को पछाड़ दिया है। अब वह पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे फास्ट 150 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गएहैं। इस मामले में पहले स्थान पर पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक हैं।
यह भी पढ़े -भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को दिया 329 रन का टारगेट, हरमनप्रीत और दीप्ती ने शतक जड़ा, नोमवेलो सिबांडा ने झटके 2 विकेट
शाहीन ने जहां 80 मैचों में ये आंकड़ा छुआ है, वहीं सकलैन को इसके लिए केवल 78 मैच लगे थे। वहीं बात करें वकार यूनुस और शोएब अख्तर की तो दोनों ने 91-91 मैचों वनडे मैचों में अपने 150 विकेट पूरे किए थे। दोनों लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
फास्टेस्ट 150 वनडे विकेट लेने वाले पाकिस्तानी बॉलर्स
सकलैन मुश्ताक- 78 मैच
शाहीन शाह अफरीदी- 80 मैच*
वकार यूनिस- 91 मैच
शोएब अख्तर- 91 मैच
सईद अजमल- 93 मैच
उमर गुल- 104 मैच
यह भी पढ़े -ACC ने टूर्नामेंट के शेड्यूल का किया ऐलान, 19 नवंबर से 8 टीमों के बीच होगी जंग, कब खेला जाएगा भारत ए - पाकिस्तान ए का महामुकाबला?
वहीं ओवरऑल वनडे में सबसे तेज 150 विकेटों का आंकड़ा पूरा करने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें नेपाल के संदीप लामिछाने पहले स्थान पर हैं। उन्होंने केवल 73 मैचों में अपने 150 विकेट पूरे किए थे। दूसरे स्थान पर मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 77 मैच में 150 विकेट लिए थे। तीसरे स्थान पर सकलैन मुश्ताक हैं, जिन्होंने 78 मैचों में 150 वनडे विकेट लिए थे। चौथे स्थान पर भारत के मोहम्मद शमी, अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी मौजूद हैं। तीनों ने ही 80-80 वनडे मैचों में 150 विकेट लिए हैं।
Created On :  

