Ishan Kishan On Abhishek Sharma: 'दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करके..' ईशान किशन ने लिए अभिषेक शर्मा के मजे, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मंगलवार को वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उनकी 38 गेंदों पर 118 रन की पारी की बदौलत भारत 199 रन के टारगेट को केवल 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक की इस यादगार पारी के बाद खिलाड़ी ईशान किशन ने उनके मजे लिए हैं।
अभिषेक ने केवल 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह उनकी टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा और भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने अपने स्पेशल मेडिटेशन पोज में सेलिब्रेशन किया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक शर्मा और ईशान किशन नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन टी20 में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, विराट कोहली समेत कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
आईपीएल में दोनों खिलाड़ियों की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ईशान कहते नजर आ रहे हैं कि अभिषेक खुद तो मेडिटेशन करते हैं, लेकिन दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करने का काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -टीम इंडिया की वेलिंगटन में धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, अभिषेक शर्मा ने ठोका तूफानी शतक
देखें वीडियो...
अभिषेक की तूफानी पारी के बाद ईशान ने कहा, "दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता है।"
बता दें कि ईशान इंजरी के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाए। उनकी जगह दोनों ही मैचों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वैभव और अभिषेक की सलामी जोड़ी ने मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने मिलकर 7 ओवर में ही 133 रन बना डाले थे। वैभव ने 19 गेंद में 45 रनों की तूफानी पारी खेली।
Created On :  

