WPL 2027 Auction: वीमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज, 146 में से इन तीन खिलाड़ियों पर लग सकती है करोड़ों की बोली

वीमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज, 146 में से इन तीन खिलाड़ियों पर लग सकती है करोड़ों की बोली
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 5वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन केरलम के कोच्चि में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी हैं।

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 5वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन केरलम के कोच्चि में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी हैं।

यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपए हैं। ऐसे में सबसे बड़ी बोली लगाने की संभावना यूपी की तरफ से लगाने की ही है। इसके बाद गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़, आरसीबी के पास 1.15 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपये हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 90 लाख रुपए हैं। आइए जानते हैं वीमेंस प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी में किन 3 खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है...

सोफी मॉलिन्यू

ऑस्ट्रेलिया की स्पिन गेंदबाज सोफी मॉलिन्यू पर बड़ी बोली लग सकती है। वह निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी भी कर सकती हैं। साथ ही उनमें लीडरशिप स्किल भी है। उन्हीं की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 50 लाख बेस प्राइस वाली सोफी मॉलिन्यू को खरीदने में यूपी वॉरियर्स सबसे आगे रह सकती है, क्योंकि टीम को सीनियर खिलाड़ियों की बहुत जरूरत होगी।

चमारी अटापट्टू

श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। उनकी गिनती मौजूदा समय की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। पहले वे यूपी वॉरियर्स की तरफ से खेलती थीं, लेकिन उन्हें अब रिलीज कर दिया है।

टॉप ऑर्डर में तूफानी बैटिंग की काबिलियत रखने वाली अटापट्टू धारदार स्पिन गेंदबाजी भी कर सकती हैं। इसके साथ उनकी लीडरशिप स्किल भी उन्हें नीलामी में करोड़ों रुपये दिला सकती है।

वृंदा दिनेश

डब्ल्यूपीएल की नीलामी से पहले एक प्लेयर का नाम खूब चर्चा में बना हुआ है। वो हैं भारत की वृंदा दिनेश। उन्होंने अभी तक वीमेंस प्रीमियर लीग के 10 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 102 रन हैं। यह साल वृंदा के लिए अभी तक शानदार गुजरा है। उन्होंने महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 176.28 के स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए।

इसके बाद उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। महारानी टी20 ट्रॉफी 2026 टूर्नामेंट में 7 पारियों में 256 रन बनाकर बढ़िया फॉर्म को बरकरार रखा। दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच उन्हें खरीदने की जंग हो सकती है।

बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी और जिओ सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Created On :  

Tags

Next Story