Lucknow News: लखनऊ में दिनदहाड़े पार्किंग विवाद में आरएसएस कार्यकर्ता समेत परिवार के तीन की हत्या

लखनऊ में दिनदहाड़े पार्किंग विवाद में आरएसएस कार्यकर्ता समेत परिवार के तीन की हत्या
राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में पार्किंग और बरगद के पेड़ के सामने चबूतरा बनाने को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को कहासुनी के बाद एक पक्ष ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर आरएसएस कार्यकर्ता शिवा तिवारी, उनके भाई शंभू उर्फ शिवेंद्र तिवारी और शिवा के बेटे सुयश तिवारी की हत्या कर दी।

Lucknow News: राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में पार्किंग और बरगद के पेड़ के सामने चबूतरा बनाने को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को कहासुनी के बाद एक पक्ष ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर आरएसएस कार्यकर्ता शिवा तिवारी, उनके भाई शंभू उर्फ शिवेंद्र तिवारी और शिवा के बेटे सुयश तिवारी की हत्या कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जेसीपी क्राइम बबलू कुमार और डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ मर्चेंट नेवी में काम कर चुका है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया गया कि बरगद के पेड़ के सामने चबूतरा बनाने और वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद में सोमवार को कहासुनी के बाद फायरिंग हुई। मृतक शिवा तिवारी बिजली विभाग से सेवानिवृत्त थे और पश्चिम क्षेत्र में आरएसएस के जिला सह कार्यवाह रह चुके थे। उनके बेटे सुयश की दिसंबर में शादी होनी थी।

Created On :  

Tags

Next Story