UP Crime: लखनऊ में कारोबारी शिवा की मौत की गुत्थी उलझी, फ्लैट से मिलीं दवाएं-टॉयज, सफेद ऑडी कार ने खड़े किए सवाल

लखनऊ में कारोबारी शिवा की मौत की गुत्थी उलझी, फ्लैट से मिलीं दवाएं-टॉयज, सफेद ऑडी कार ने खड़े किए सवाल
लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत की जांच जारी है। परिवार ने हत्या और ब्लैकमेल के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस दवाओं, मोबाइल चैट और ऑडी कार की जांच करने में जुटी हुई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक कारोबारी की मौत का मामला उलझता जा रहा है। शिवा शर्मा की मौत 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस रात फ्लैट में क्या हुआ था। जांच के दौरान वहां से कुछ दवाएं और टॉयज मिले हैं। पुलिस मोबाइल पर हुई बातचीत और CCTV फुटेज भी देख रही है। बता दें कि, घटना के करीब 15 मिनट बाद एक सफेद ऑडी कार भी अपार्टमेंट में आई थी। शिवा के परिवार ने उसकी लिव-इन पार्टनर और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, अभी तक मौत की असली वजह साफ नहीं हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को फ्लैट से यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं और कुछ टॉयज भी मिले हैं। अब इन चीजों की जांच की जा रही है। शिवा के परिवार का दावा है कि उसके चेहरे पर लिपस्टिक जैसे निशान थे। शरीर पर चोट और सिगरेट से जलने के निशान होने की बात भी कही गई है। परिवार के मुताबिक, घटना के समय शिवा ने सिर्फ अंडरवियर पहना हुआ था। वहीं, पुलिस फिलहाल परिवार के इन सभी दावों की जांच-पड़ताल कर रही है।

मां ने लगाए ब्लैकमेल करने के आरोप

मालूम हो कि, शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मां का आरोप है कि शिवा को करीब चार महीने से परेशान किया जा रहा था। उसे पुराने मामले में दोबारा जेल भेजने की धमकी भी दी जाती थी। परिवार ने शिवा और श्रद्धा के बीच हुई मोबाइल चैट भी पुलिस को दी है। इन संदेशों की जांच से मामले से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।

घटना के बाद आई ऑडी कार ने बढ़ाई उलझन

आपको बता दें कि, अपार्टमेंट के CCTV फुटेज में कुछ लोग बाहर जाते दिखाई दिए हैं। वहीं, घटना के करीब 15 मिनट बाद एक सफेद ऑडी कार परिसर में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कार पर सचिवालय का पास लगा था। पुलिस अब कार के मालिक और उसमें आए लोगों के बारे में पता लगा रही है। शिवा की मां के मुताबिक, 9 अक्टूबर की शाम उन्हें फोन करके बताया गया था कि शिवा की तबीयत खराब है। बाद में केजीएमयू पहुंचने पर उन्हें बेटे का शव दिखाया गया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शिवा की मौत हादसा थी, आत्महत्या या किसी की साजिश।

Created On :   13 Oct 2026 10:03 AM IST

Tags

Next Story