Defamation Case: राहुल गांधी को बड़ी राहत, मानहानि मामले में SC ने ट्रायल पर लगाई रोक, PM मोदी पर किया था ये कमेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े आपराधिक मानहानि के एक मामले में सुनवाई पर रोक लगा दी है। यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए उनके पुराने बयान से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस सांसद ने पीएम को लेकर ‘चोरों का सरदार’ और ‘कमांडर-इन-थीफ’ जैसे शब्द कहे थे। इसी बयान को लेकर बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। वहीं, राहुल गांधी ने इस मामले को खत्म करने की मांग की थी लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट ने इस मामले में आगे की सुनवाई पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़े -यूपी कांग्रेस कार्यालय में जमकर हुआ हंगामा, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक भिड़े, बीजेपी बोली - 'मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार'
खबर अपडेशन जारी
Created On :   13 Oct 2026 11:26 AM IST












