UP Politics: यूपी कांग्रेस कार्यालय में जमकर हुआ हंगामा, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक भिड़े, बीजेपी बोली - 'मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार'

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और नेत्री ममता चौधरी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर जूते-चप्पल चले और धक्का-मुक्की भी हुई। विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह में अजय राय पहुंचे।
अजय राय देखकर ममता चौधरी ने कहा - 'तुम्हारी शक्ल नहीं देखनी, यहां से चले जाओ।' यह सुनकर पूर्व अध्यक्ष पीछे मुड़े और कहा - 'अपनी औकात में रहो।' इस दौरान उनके साथ मौजूद उनके समर्थकों में से एक ने जूता निकाल लिया। इसके बाद दोनों के समर्थकों के बीच बहस होने लगी, जो बाद में धक्का मुक्की तक पहुंच गई।
धरने पर बैठे अजय राय
इसके बाद अजय राय धरने पर बैठ गए। सांसद प्रमोद राय और इमरान मसूद उनके पास पहुंचे, हाथ जोड़कर मनाने की कोशिश की। इस दौरान राय की राहुल गांधी से फोन पर बात हुई, जिसके बाद वह धरने से उठकर वहां से चले गए।
बता दें कि ममता चौधरी और अजय राय के बीच बीते 3 साल से विवाद चल रहा है। अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने ममता के प्रदेश कार्यालय आने पर रोक लगा दी थी। अब जब ममता की करीबी माने जाने वाली आराधना मिश्रा अध्यक्ष बनी हैं तो उनके कार्यालय आने पर लगी पाबंदी हट गई है। ममता लखनऊ के मालवीय नगर से पार्षद हैं।
बवाल के बाद अजय राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।
बीजेपी ने कसा तंज
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मचे बवाल पर उत्तर प्रदेश बीजेपी ने तंज कसा है। पार्टी ने एक्स पर लिखा, 'मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार।' पार्टी ने पोस्ट में आगे लिखा कि कांग्रेस मुख्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष का मान मर्दन कर दिया।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंगामे के बाद अजय राय राहुल गांधी से ममता चौधरी को पार्टी से निकालने की मांग की। जिस पर राहुल ने उनसे बैठकर बातचीत करने और मीडिया में इस पर बयान न देने की बात कही है।
वहीं, हंगामे
Created On :   11 Oct 2026 5:25 PM IST













