CEC Controversy: इंडिया गठबंधन के नेता आज 1 बजे चाय पर मिलेंगे, सुप्रीम कोर्ट तक निकालेंगे मार्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के नेता दोपहर 1 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में चाय पर मिलेंगे। आज सोमवार 12 अक्टूबर को विपक्षी दलों के समूह की ओर से सुप्रीम कोर्ट का घेराव किया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली के कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मीडिया से कहा, "जब सरकार बर्बर हो जाती है, जब सरकार तानाशाह बन जाती है, जब सरकार अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक लगाती है, जब सरकार संविधान को खत्म करने लगती है, तो लड़ाई ऐसे लड़ी जाती है जिससे आपका मकसद पूरा हो, जिस तरह से लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा यह भाजपा के लिए खतरे की घंटी है, बीजेपी का जाना तय है।
यह भी पढ़े -विपक्ष की मांग CJI सूर्यकांत ने ठुकराई! मिलने का समय देने से किया इनकार, राहुल गांधी ने किया था मार्च का ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने के INDIA गठबंधन के आह्वान पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "इस देश के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए, सार्वजनिक जीवन में, हम हर तरह से इस देश के लोकतंत्र और हर नागरिक के वोट देने के अधिकार की रक्षा करने की कोशिश करते हैं। यह देश की आवाज है।
यह भी पढ़े -INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर सीएम सरमा का तंज, कांग्रेस नेता ने कहा मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू
INDIA गठबंधन के विरोध मार्च में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा आज विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। हम संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन सौंपेंगे। हमने एक ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति को सूचित किया था कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। हमारे नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दो साल पहले ही इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी। जब उस आवाज को नजरअंदाज किया गया और यह बात सामने आई कि 'वोट की चोरी' के जरिए सत्ता हथियाई जा रही है, तो कांग्रेस पार्टी ने यह आंदोलन शुरू किया।
Created On :   12 Oct 2026 12:06 PM IST













