New Governor News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला, 6 राज्यों में बदले राज्यपाल, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के छह राज्यों को नए राज्यपाल मिल गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम, केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड में नियुक्तियां की है। सिक्किम के मौजूदा राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम में जिम्मेदारी सौंपी दी गई है, जबकि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बना दिया गया है। ऐसे ही केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अब तमिलानाडु की जिम्मेदारी निभाएंगे।
इनके अलावा ओडिशा विधानसभा में ब्रज मोहन राम, जबकि डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया है। वहीं, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।
आर्लेकर के पास तमिलनाडु में था अतिरिक्त प्रभार
केरलम से राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को मार्च से ही तमिलनाडु भेजा गया है, जो वहां पर राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। इस दौरान तत्कालीन राज्यपाल आर.एन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था। अब राष्ट्रपति ने नया आदेश जारी किया है। जिसमें वह राज्य के नियमित राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आर्लेकर गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश और बिहार में राज्यपाल का पद संभाल चुके हैं।
अब केरलम में उनकी जगह ओम प्रकाश माथुर लेंगे। वह इससे पहले राज्यसभा सांसद थे और फिर उन्हें सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया था।
यह भी पढ़े -राज्यवार यूसीसी को लेकर सलमान खुर्शीद का तंज, बोले- इसे ‘स्टेट सिविल कोड’ कहा जाना चाहिए
इन चार राज्यों को मिले नए राज्यपाल
ब्रज मोहन राम पलामू से पूर्व लोकसभा सांसद रह चुके हैं। उन्हें ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह हरि बाबू कंभमपति की जगह लेने वाले हैं। उन्होंने जनवरी, 2025 में राज्यपाल की शपथ ली थीं। वहीं, डॉ. सुधा यादव महेंद्रगढ़ से पूर्व बीजेपी सांसद रह चुकी है। वह अब कर्नाटक के राज्यपाल खावरचंद गहलोत की जगह नियुक्त की गई है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह की जगह नियुक्ती दी गई है। इनके अलावा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम को सिक्किम में राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। वह ओम प्रकाश माथुर की जगह लेंगे।
Created On :   12 Oct 2026 10:33 PM IST












