Ganesh Chaturthi 2026: राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई, एक्स पर किया पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए लोगों को बधाई दी है।
यह भी पढ़े -मंत्री विश्वास सारंग ने मध्यप्रदेश दौरे को लेकर राहुल गांधी को दी सलाह, समाज तोड़ने वाले भाषण ना दें, अनुमति को लेकर कही बड़ी बात..
राष्ट्रपति ने किया पोस्ट
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
On the auspicious occasion of Ganesh Chaturthi, I extend my heartfelt greetings and best wishes to all Indians living in the country and abroad. pic.twitter.com/lHIqQyqpy9
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 14, 2026
पीएम ने दी बधाई
पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा कि देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। गणपति बाप्पा मोरया!
यह भी पढ़े -सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में बनेंगे छह एक्सप्रेस-वे, खंडेलवाल ने कहा पीएम मोदी के जन्म दिवस पर 18 हजार बूथों पर मनाएंगे दीपोत्सव
राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि श्री गणेश चतुर्थी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह शुभ त्योहार आपकी सभी बाधाओं को दूर करेगा और आपके जीवन में खुशियां लाएगा।
Created On :   14 Sept 2026 9:50 AM IST











