Delhi Politics: '100 बार ठोक-बजाकर देखेंगे', AAP सांसदों के बागी होने पर केजरीवाल का बड़ा बयान

100 बार ठोक-बजाकर देखेंगे, AAP सांसदों के बागी होने पर केजरीवाल का बड़ा बयान
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का पहली बार बागी नेताओं के खिलाफ बयान जारी हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का पहली बार बागी नेताओं के खिलाफ बयान जारी हुआ है। उन्होंने राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत AAP के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर बात कही है। उन्होंने बिना राघव चड्ढा का नाम लिए तंज कसा है। उनका कहना है कि अब पार्टी से किसी को भी राज्यसभा भेजना होगा, इससे पहले उनकी विश्वसनीयता की सौ बार पड़ताल की जाएगी।

100 बार की जाएगी जांच

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP में इस प्रकार की पार्टी छोड़ने की घटनाएं नहीं होती हैं। उन्होंने बागी सात राज्यसभा सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब आगे से किसी को भी राज्यसभा में भेजा जाता है, इससे पहले उनकी 100 बार जांच-परख की जाएगी। इस दौरान देखा जाएगा कि वह व्यक्ति सही है या नहीं। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

धोखा देने के लगाए आरोप

उन्होंने सातों राज्यसभा सांसदों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में भेजा था। उन्हें लोगों ने नहीं भेजा था। इसके साथ ही उन पर पार्टी को धोखा देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आप ने किसी को भी धोखा नहीं दिया है। लेकिन इन लोगों ने पार्टी के साथ धोखा किया है। उन्होंने इसे एक सीख बताया है और कहा कि वे समझ गए हैं कि यह आम आदमी पार्टी के लिए एक राजनीतिक सीख थी। उन्होंने बताया, "राज्यसभा में यह आम आदमी पार्टी के लिए सीख थी। अब किसी को राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार ठोक-बजाकर देखेंगे कि व्यक्ति ठीक है या नहीं।"

राघव चड्ढा समेत 7 लोगों ने ज्वाइन की BJP

गौरतलब है कि राघव चड्ढा समेत सात लोगों ने अप्रैल, 2026 में भाजपा ज्वाइन की थी। इस दौरान चड्ढा ने AAP पर अपने सिद्धांतों, ईमानदारी से भटकने के आरोप लगाए थे। उन्होंने आप को एक 'टॉक्सिक वर्कप्लेस' बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी ने उनकी आवाज को दबाने का काम किया और उन्हें नजरअंदाज किया गया था।

Created On :   13 Sept 2026 11:07 PM IST

Tags

Next Story