BRICS Summit 2026: मलेशिया पीएम अनवर इब्राहिम से नाश्ते के दौरान मिले राहुल- प्रियंका, मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मलेशिया पीएम अनवर इब्राहिम से नाश्ते के दौरान मिले राहुल- प्रियंका, मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भारत आए हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार सुबह नाश्ते पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। कांग्रेस ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी और अनवर इब्राहिम की बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भारत- मलेशिया पीएम के बीच फरवरी 2026 में पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा के बाद हुए कार्यों की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) के बीच संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के लगातार सहयोग की सराहना की। इसके साथ ही रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन ,व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर चर्चा हुई।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इथियोपिया पीएम अबी अहमद अली, ईरान प्रेसिडेंट मसूद पेजेश्‍क‍ियन और रूसी प्रेसिडेंट राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

आपको बता दें मलेशिया पीएम ने बीते दिन ब्रिक्स सम्मेलन के पहले दिन 'समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने' विषय पर आयोजित सत्र में भाग लिया। उन्होंने ब्रिक्स देशों के अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में पौधरोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। शनिवार शाम को वे पीएम मोदी द्वारा आयोजित गाला डिनर में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने मलेशिया पीएम का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया और ब्र‍िक्‍स समिट में साझेदार देश के रूप में मलेशिया की भागीदारी की सराहना की।

Created On :   13 Sept 2026 12:45 PM IST

Tags

Next Story