UP News: वाराणसी में सीवर के अंदर मिलीं 12 बोरी बालू, पत्थर और लकड़ी, निगम ने दर्ज कराई FIR, CCTV से होगा खुलासा!

वाराणसी में सीवर के अंदर मिलीं 12 बोरी बालू, पत्थर और लकड़ी, निगम ने दर्ज कराई FIR, CCTV से होगा खुलासा!
वाराणसी के कई इलाकों में सीवर के अंदर बालू की बोरियां, पत्थर और लकड़ी मिली है। नगर निगम ने FIR कराई है और CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश जारी है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीवर लाइन को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के कई इलाकों में सीवर जाम होने के बाद नगर निगम ने सफाई कराई है। इस दौरान पाइप के अंदर सामान्य गंदगी के बजाय बालू से भरी बोरियां, पत्थर और लकड़ी का बुरादा मिला है। शिवाला इलाके में करीब 12 बोरी बालू निकाली गई है। इसके बाद अधिकारियों को शक हुआ कि किसी ने जानबूझकर सीवर में यह सामान डाला है। नगर निगम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस और निगम की टीम CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। इससे मामले की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

सीवर में मिलीं बालू की बोरियां

शिवाला, नगवा और सरायनंदन समेत कई वार्डों में सीवर जाम होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद नगर निगम की टीम ने अलग-अलग जगहों पर सफाई शुरू की। सफाई के दौरान कर्मचारियों को पाइप के अंदर बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा मिला। शिवाला में करीब 12 बोरी बालू सीवर से बाहर निकाली गई। इतनी मात्रा में सामान मिलने से अधिकारी खुद हैरान हो गए हैं।

CCTV से होगी जांच

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक नगर निगम को शक है कि किसी ने जानबूझकर सीवर में मलबा डाला गया है। ऐसा करने से पाइप बंद हो सकता था और गलियों में गंदा पानी भर सकता था। मामले को गंभीर मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अब पुलिस और नगर निगम आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देख रहे हैं।

शहर की छवि खराब करने का शक

महापौर और नगर आयुक्त ने भी मौके पर जाकर स्थिति देखी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सीवर में इतनी बड़ी मात्रा में सामान किसने डाला है। नगर निगम इस घटना को वाराणसी की सफाई व्यवस्था और शहर की छवि से जोड़कर भी देख रहा है। फिलहाल CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर जांच जारी है।

Created On :   13 Sept 2026 11:32 AM IST

Tags

Next Story