मौसम अपडेट: दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक बारिश का कहर, इन राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का असर अभी भी कई राज्यों में बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 13 सितंबर के लिए कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवा और आंधी भी आ सकती है। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है। लोगों को बारिश के समय सावधान रहने की सलाह दी गई है। पेड़ों के नीचे खड़े न होने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
तेज बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक 13 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, गुजरात और केरल में तेज बारिश हो सकती है। कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 13 सितंबर को तेज आंधी आने की संभावना है। हवा 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। यहां दिन का तापमान 33 डिग्री और रात में 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
राजस्थान के क्या हाल?
राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। जयपुर में तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।
Created On :   13 Sept 2026 8:59 AM IST












