BRICS Summit 2026: BRICS में आतंकवाद पर कांग्रेस का संदेश, इमरान मसूद ने कही बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का शनिवार को पहला दिन था। इस पर अब राजनीति गरमाने लगी है। लगातार पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि ब्रिक्स एक बड़ा मंच है और इसके जरिए आतंकवाद को लोगों को अच्छे से समझाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।
यह भी पढ़े -ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रात्रिभोज में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के सीएम भी शामिल
आतंकवाद पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद ने आतंकवाद को लेकर कहा, "उन्होंने कहा है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, तो यह सब लोगों को समझना चाहिए कि आतंकवाद के साथ धर्म को नहीं जोड़ा जाना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा, "BRICS बड़ा मंच है और नए वर्ल्ड ऑर्डर में BRICS की महत्वपूर्ण भूमिका है। और BRICS में हमारी बहुत बड़ी भूमिका है।"
चीन को लेकर क्या बोले?
इमरान मसूद कहते हैं, "हमारे और चीन के जो कॉन्फ्लिक्ट हैं, उनका हल किया जाना जरूरी है, क्योंकि चीन के साथ ट्रेड हो तो चीन हमारी संप्रभुता पर हमला न करे। ब्रिक्स मजबूत होगा तो अमेरिका की दादागिरी कमजोर होगी।" वे आगे कहते हैं, "अमेरिका की तरफ हमारा जो पिछले दिनों झुकाव था, उसकी वजह से हमें नुकसान हुआ। अब अच्छा है कि इस पर कुछ मरहम लगे।"
BSP प्रमुख को लेकर क्या कहा?
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बीएसपी प्रमुख मायावती को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा, "बहन जी कब क्या कर दें, उनका पता नहीं रहता। वह एक बंद कमरे में बैठी रहती हैं और वहीं से तार हिलाती रहती हैं। बसपा एक कमरे में चलती है। वह किसी को इधर बिठाएंगे, किसी को उधर से लाएंगे।"
बताते चलें कि शनिवार को मायावती ने स्पष्ट करते हुए बताया कि पार्टी में अब परिवार के किसी भी सदस्य को राजनीति में फायदा नहीं मिलेगा। इस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।
Created On :   12 Sept 2026 8:47 PM IST












