पोस्ट पर विवाद: सौरव दास का इंस्टाग्राम पोस्ट क्यों हुआ ब्लॉक? सवालों के घेरे में Meta, CJP नेता ने मोदी सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

सौरव दास का इंस्टाग्राम पोस्ट क्यों हुआ ब्लॉक? सवालों के घेरे में Meta, CJP नेता ने मोदी सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप
सौरव दास ने इंस्टाग्राम पोस्ट ब्लॉक होने पर मेटा की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अकाउंट की घटती रीच का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट ब्लॉक होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सौरव ने शनिवार (12 सितंबर) को एक्स पर पोस्ट कर इस मामले की साझा की है। उनका कहना है कि मेटा की कार्रवाई से उनके अकाउंट की पहुंच भी कम हो रही है। उन्होंने एक वीडियो की रिपोर्ट किए जाने का भी जिक्र किया है। इस वीडियो में 20 साल के छात्र अक्षत त्रिपाठी के साथ उनकी बातचीत थी। सौरव ने इस पूरे मामले को लेकर मेटा और मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं।

मेटा की कार्रवाई पर सवाल

सौरव दास ने कहा कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की कई पोस्ट लगातार ब्लॉक की जा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या मेटा किसी शिकायत की ठीक से जांच करता है या नहीं। उनका कहना है कि पोस्ट हटने और ब्लॉक होने से उनके अकाउंट की रीच पर भी असर पड़ रहा है। सौरव ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसमें बताया गया है कि 10 सितंबर को इंस्टाग्राम पर डाली गई उनकी एक पोस्ट को कॉपीराइट से जुड़े कारणों के चलते ब्लॉक किया गया।

सरकार पर भी साधा निशाना

सौरव दास ने इस मामले में मोदी सरकार को भी घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा कि उन्हें किसी सरकारी दबाव में काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यूजर्स की शिकायतों पर खुद जांच करनी चाहिए। सौरव का आरोप है कि उनके अकाउंट को लगातार टारगेट किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में सरकार की ओर से किसी खास दबाव का सबूत सार्वजनिक नहीं किया है।

कौन हैं सौरव दास?

सौरव दास के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह दिल्ली में रहते हैं और खोजी पत्रकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। सौरव ने 2017 में RTI के जरिए जानकारी जुटाना शुरू किया था। उस समय उनकी उम्र 18 साल थी। बाद में उन्होंने पत्रकारिता में काम शुरू किया। 2020 से उन्होंने पेशेवर तौर पर लिखना शुरू किया। उनके लेख कानून, सरकार, अदालत, अपराध और व्यवस्था से जुड़े विषयों पर रहे हैं। उनके लेख द कारवां, अल जजीरा, द वायर और द हिंदू जैसे मीडिया संस्थानों में भी छपे हैं।

Created On :   12 Sept 2026 1:40 PM IST

Tags

Next Story