बंगाल उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, रेजीनगर और नंदीग्राम से इन्हें मैदान में उतारा

कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, रेजीनगर और नंदीग्राम से इन्हें मैदान में उतारा
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 9 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने रेजीनगर विधानसभा सीट से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नंदीग्राम सीट से मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है।

कब है चुनाव?

चुनाव आयोग ने 7 सितंबर को देश के पांच राज्यों की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया। 5 विधानसभा सीटों में से दो बंगाल की रेजीनगर और भवानीपुर हैं। दोनों सीटों पर वोटिंग 6 अक्टूबर को होगी, जबकि रिजल्ट 9 सितंबर को आएगा।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 9 सितंबर को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ ही हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी। वहीं 19 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

क्यों हो रहा उपचुनाव?

रेजीनगर से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमांयु कबीर ने जीत हासिल की थी। वह दो सीटों पर चुनाव लड़े थे, उन्हें नौडा विधानसभा पर भी जीत मिली थी। कबीर ने बाद में रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था। अब वहां उपचुनाव होने जा रहा है।

नंदीग्राम विधानसभा सीट सीएम सुवेंदु अधिकारी का गढ़ मानी जाती है। सुवेंदु बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में दो सीट नंदीग्राम और भवानीपुर से लड़े थे और जीत दर्ज की थी। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को मात दी थी। इसके बाद सुवेंदु ने नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया था। अब वहां उपचुनाव होगा।

Created On :   11 Sept 2026 10:41 PM IST

Tags

Next Story