BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: 7 मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान, जानें किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को अपने सात मोर्चों के नए प्रभारियों के नाम जारी किए हैं। पार्टी ने अलग-अलग जिम्मेदारियां वरिष्ठ नेताओं को दी हैं। हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चे का प्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया को एसटी मोर्चे की जिम्मेदारी मिली है।
यह भी पढ़े -तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सबसे ज्यादा फैक्ट्रियों के आधार पर टॉप-10 राज्यों की सूची से बिहार गायब
वहीं, संजय भाटिया को एससी मोर्चा, वैजयंत पांडा को ओबीसी मोर्चा और लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चे का प्रभारी बनाया गया है। इसके
अलावा गजेंद्र पटेल अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सात मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा
युवा मोर्चा- हरीश द्विवेदी (52)
महिला मोर्चा- डी. पुरंदेश्वरी (67)
एससी मोर्चा- संजय भाटिया (59)
ओबीसी मोर्चा- वैजयंत पांडा (62)
किसान मोर्चा- लाल सिंह आर्या (62)
एसटी मोर्चा- सतीश पूनिया (61)
अल्पसंख्यक मोर्चा- गजेंद्र पटेल (51)
Created On :   10 Sept 2026 12:39 PM IST













