UP News: मायावती ने आकाश आनंद को लेकर किया बड़ा ऐलान, पार्टी में फिर से बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए रखी यह शर्त

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आकाश आनंद को पार्टी में फिर से कोई बड़ी जिम्मेदारी तभी ही मिलेगी, जब उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लें। मायावती ने आरोप लगाया है कि अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी के काम से ज्यादा अपने और परिवार के फायदे को महत्व दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अशोक सिद्धार्थ को कई बार खुद को सुधारने का भी मौका दिया गया है लेकिन बात नहीं बनी है। अब मायावती ने उनसे राजनीति से पूरी तरह से दूर होने की अपील की है और इसके बाद ही आकाश के भविष्य पर फैसला हो सकता है।
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पार्टी ऐसे लोगों को साथ जोड़ रही है जो संगठन के काम और नियमों को समझते हैं। जो लोग पार्टी के रास्ते में परेशानी खड़ी करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने अशोक सिद्धार्थ का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें कई बार अपनी गलती सुधारने का मौका मिला है। मायावती के मुताबिक, उन्होंने पार्टी के उद्देश्य से ज्यादा पर्सनल और पारिवारिक फायदे को अहमियत दी है। बसपा प्रमुख ने कहा है कि इसका असर सिर्फ अशोक सिद्धार्थ पर नहीं पड़ा है बल्कि उनके दामाद आकाश आनंद को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा है।
आकाश आनंद को फिर कब मिलेगी जिम्मेदारी?
मायावती ने कहा है कि अशोक सिद्धार्थ के पास अभी भी खुद को अलग करने का रास्ता है। उन्हें अपनी राजनीतिक इच्छा छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर अशोक सिद्धार्थ ऐसा करते हैं तो आकाश आनंद बिना किसी दबाव के पार्टी के लिए काम कर सकेंगे। इसके बाद आकाश को पहले वाली जिम्मेदारियां देने पर विचार किया जा सकता है। मायावती ने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के कई लोगों की राय भी इसी दिशा में है यानी आकाश आनंद की राजनीतिक वापसी का रास्ता उनके ससुर के फैसले से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़े -कैबिनेट ने 10,021 करोड़ रुपए की 5 मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, तमिलनाडु से तेलंगाना तक बढ़ेगी रेलवे कनेक्टिविटी
चुनाव से पहले मायावती ने क्यों उठाया मुद्दा?
मायावती ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन तीनों राज्यों का बसपा के लिए बहुत महत्व है। उन्होंने पार्टी के नेताओं और समर्थकों से पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी करने को कहा है। साथ ही बहुजन समाज से निजी फायदे से ऊपर उठकर पार्टी और आंदोलन के हित में काम करने की अपील की है।
Created On :   9 Sept 2026 5:15 PM IST












