Raghav Chadha: उनका लक्ष्य सिर्फ एक है, दिन रात मुझ पर निशाना साधना...राघव चड्ढा ने सौरभ भारद्वाज की आलोचना की

उनका लक्ष्य सिर्फ एक है, दिन रात मुझ पर निशाना साधना...राघव चड्ढा ने सौरभ भारद्वाज की आलोचना की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आरोपों पलटवार किया है। उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने वाले बयान को बेबुनियाद करार दिया है। आगे राघव चड्ढा ने कहा कि वे दिन रात बस उनके ऊपर हमले करने के तरीकों के बारे में सोचते रहते हैं।

राघव चड्ढा ने कहा, ''लगता है कि मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दिमाग पर छाया हुआ हूं। जब से मैंने भ्रष्ट आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ा है, तब से पार्टी का नेतृत्व इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है. वे किसी ऐसे नाराज पूर्व साथी की तरह बर्ताव कर रहे हैं जिसे हाल ही के दिनों में छोड़ दिया गया हो।"

राघव चड्ढा ने तंज कसते हुए आगे कहा, ''ऐसा लगता है कि AAP ने मुझे निशाना बनाने के लिए ही एक फुल-टाइम डिपार्टमेंट खोल रखा है। उनका ये हमला मेरे वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़ा है। उनका तरीका हमेशा एक जैसा होता है। पहले कोई आरोप तय करो और फिर उसे सही साबित करने के लिए तर्क ढूंढो।''

BJP सांसद ने दावा करते कहा, ''मैंने चुनाव आयोग के सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया है और तय तरीकों का इस्तेमाल किया है। AAP ने 'वोटर लिस्ट' (Electoral Rolls) और 'पार्टी मेंबरशिप रजिस्टर' के बीच का फर्क ही नहीं समझा है। वे उन सभी लोगों को हटाना चाहते हैं जो केजरीवाल और उनकी भ्रष्ट AAP का साथ छोड़ देते हैं।"

आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट में राघव चन्ना का नाम शामिल करने के आरोपों पर कहा, ये आरोप नहीं है बल्कि ये तो तथ्य है। 31 अगस्त को पहले चरण के सर का ड्राफ्ट रोल दिखाता है कि जहां राघव चन्ना राजेंद्र नगर में रहते थे, वहां के एक बूथ पर केवल 746 वोटर थे। अब मैं देख रहा हूं कि अचानक उनका(राघव चन्ना) वोट दोबारा राजेंद्र नगर के एक बूथ पर आ गया और उनका सीरियल नंबर है 747। ये कैसे हुआ हम चुनाव आयोग से भी जानना चाहते हैं, राघव चन्ना से भी जानना चाहते हैं। अगर कोई प्रक्रिया है तो हमें बताएं।

Created On :   9 Sept 2026 12:52 AM IST

Tags

Next Story