Tamil Nadu Politics: उपचुनाव में सीएम विजय की TVK की एंट्री, 2 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, किसको मिला टिकट?

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। विजय थलापति की टीवीके ने मदुरंतकम और धरपुरम सीट से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें, दोनों सीटें सुरक्षित हैं। पार्टी ने पूर्व विधायकों को मैदान में उतारा है। टीवीके का कहना है कि कार्यकर्ता दोनों सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करें। मदुरंतकम से के. मरगथम कुमारवेल और धरपुरम से पी. सत्यभामा चुनाव लड़ेंगी। दोनों पहले विधायक रह चुकी हैं। इन चुनावों को TVK के लिए काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी दोनों सीटों पर जीत के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
यह भी पढ़े -सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को लाभार्थियों के घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’
TVK announces candidates for the upcoming assembly by-elections scheduled for October 6.The party has fielded K Maragatham Kumaravel from Madhuranthagam and P Sathyabama from Dharapuram Assembly constituencies.(Source: X/TVK) pic.twitter.com/UAbXhxhfUi— ANI (@ANI) September 10, 2026
यह भी पढ़े -एमपी भाजपा संगठन ने लिया बड़ा फैसला, जिला कार्यकारिणी और स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची की जारी, इन नेताओं के नाम किए शामिल
दोनों सीटों पर कौन लड़ेगा?
मालूम हो कि, टीवीके ने मदुरंतकम से के. मरगथम कुमारवेल को टिकट दिया है। वह पहले विधायक रह चुकी हैं और पार्टी में डिप्टी जनरल सेक्रेटरी हैं। इसके अलावा धरपुरम से पी. सत्यभामा को उम्मीदवार बनाया गया है। वह भी पूर्व विधायक हैं और तिरुप्पुर दक्षिण-पूर्व जिला सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। दोनों प्रत्याशी ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ के तहत चुनाव लड़ेंगी।
6 अक्टूबर को होगा मतदान
आपको बता दें कि, मदुरंतकम और धरपुरम में 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मतगणना 9 अक्टूबर को होगी। नामांकन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 16 सितंबर तक चलेगी। वहीं, 17 सितंबर को पर्चों की जांच होगी। उम्मीदवार 19 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे।
टीवीके के लिए क्यों अहम है चुनाव?
दोनों सीटें पहले एआईएडीएमके के पास थीं। मरगथम कुमारवेल और सत्यभामा ने विधायक पद छोड़कर टीवीके का दामन थाम लिया था। इसके बाद सीटें खाली हुईं। अब टीवीके इन दोनों जगह जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाना चाहती है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने और जीत को लक्ष्य बनाने की अपील की है।
Created On :   10 Sept 2026 1:37 PM IST












