TVK Symbol Allotment: TVK को चुनाव आयोग से मिली मान्यता, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न हुआ पक्का, जानें क्या बोले विजय

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अभिनेता से नेता बने तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) को चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी है। आयोग ने पार्टी को रजिस्टर्ड राजनीतिक दल माना है। पार्टी को तमिलनाडु के साथ पुडुचेरी में भी मान्यता मिली है।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नागेंद्रन ने टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन के 'सेक्युलर' नाम पर उठाए सवाल
'सीटी' सिंबल हुआ पक्का
चुनाव आयोग ने टीवीके का चुनाव चिन्ह 'सीटी' पक्का कर दिया है। पार्टी ने इसी चिन्ह पर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 भी लड़ा था। EC से मान्यता मिलने के बाद पार्टी चीफ विजय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे तमिलनाडु की राजनीति में अभूतपूर्व चमत्कार बताते हुए कहा कि चुनावी जनादेश का सम्मान करते हुए उनकी सरकार ईमानदार और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन के लिए काम करेगी।
उन्होंने कहा, हम लोकतांत्रिक ताकतों के सपोर्ट से ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कब मिलती है मान्यता?
जब कोई पार्टी बनती है तो उसे चुनाव में उतरने के लिए तुरंत ही चुनाव आयोग की मान्यता प्राप्त करना जरूरी नहीं होता है। दरअसल, चुनाव आयोग के पास खाली पड़े चुनाव चिन्हों (फ्री चिन्ह) की एक लिस्ट होती है। अगर कोई नई पार्टी तय संख्या (कुल सीटों का 5 फीसदी) में अपने उम्मीदवार उतारती है तो आयोग उसे फ्री सिंबल में से एक दे देता है, जिससे उसके कैंडिडेट्स एक ही चिन्ह पर चुनाव लड़ सकें।
जब पार्टी का प्रदर्शन चुनाव में अच्छा होता है और वो तय सीटें व वोट पाती है, तब आयोग से उसे आधिकारिक मान्यता मिल जाती है। चुनाव चिन्ह भी हमेशा के लिए मान्य हो जाता है। कोई दूसरी पार्टी उस चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर सकती है।
Created On :   10 Sept 2026 10:50 PM IST











