Delhi News: चुनाव आयोग में टीएमसी को लेकर मंथन, बागी और ममता गुट के प्रतनिधिमंडल से EC की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के लोगो, नाम और चुनाव चिह्न को लेकर बागी और ममता गुट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के लिए दिल्ली बुलाया। दोनों गुटों से चर्चा करने के बाद ईसी फैसला ले सकता है। आपको बता दें चुनाव आयोग ने आज दिल्ली में दोनों गुट के पांच -पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को चर्चा करने के लिए दिल्ली बुलाया। ये मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी में स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईडीईएम) चल रही है।
चुनाव आयोग की ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी गुट के साथ मीटिंग का समय शनिवार सुबह 11 बजे , जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के लिए दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया। ईसीआई सचिव अश्वनी कुमार मोहल ने 9 सितंबर को दोनों गुटों को बैठक के लिए मैसेज भेजा था, हालांकि इसमें मुलाकात को लेकर एजेंडे का जिक्र नहीं किया गया था। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये बैठक दोनों प्रतिनिधिमंडलों की ओर से पार्टी के नाम और चिन्ह पर अपने दावों के पक्ष में दिए गए तर्कों से संबंधित होगी, आयोग दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही पार्टी के नाम और चिन्ह के संबंध में डिसीजन लिया जाएगा।
आपको बता दें चुनाव आयोग के साथ ये मीटिंग बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि बंगाल की दो विधानसभा सीटों पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम और रेजिनगर पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। आचार संहिता लागू हो चुकी है। दोनों ही सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। कांग्रेस ने दोनों ही सीटों पर जबकि हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी ने रेजिनगर विधानसभा सीट से अपने- अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है।
Created On :   12 Sept 2026 1:27 PM IST













