पश्चिम बंगाल: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और टीमसी नेताओं के बीच वार- पलटवार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और टीमसी नेताओं के बीच वार- पलटवार
शाह के बयान पर ममता की धमकी, अब बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल में आगामी साल में विधानसभा चुनाव होने है, चुनावी राजनीति को लेकर बीजेपी और टीमसी नेताओं के बीच वार- पलटवार हो रहे है। ओडिशा में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारी चल रही है कल प्रेस वार्ता में गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी स्पष्टता के साथ बंगाल में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार, अन्याय, विशेषकर की जो घुसपैठियो को लेकर राजनीति हो रही है उस विषय में अमित शाह जी ने अपने वक्तव्य को रखा कि किस प्रकार ममता बनर्जी जमीन नहीं दे रही है, किस प्रकार घुसपैठियो के नाम कटने से ममता बनर्जी और उनके नेता परेशान हैं।


बंगाल में परेशान हैं जब ये प्रेस वार्ता समाप्त हुआ उसके बाद ममता बनर्जी ने जिस प्रकार धमकी भरे शब्दों से संबोधित किया है ममता बनर्जी का कहना कि आप होटल में छुपकर बैठे हैं। ये हम नहीं चाहते तो आप होटल के बाहर एक कदम नहीं रख सकते थे, ये पहली बार नहीं हो रहा जब पिछले बार चुनाव से पहले हमारे अध्यक्ष नड्डा जी बंगाल गए थे उनके काफिले पर किस प्रकार से ममता बनर्जी ने घुसपैठियों से हमला कराया। 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मौत के घाट उतर दिए गए। घुसपैठियों को बचाने के लिए ममता बनर्जी अपने देश के गृह मंत्री के लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करती है और धमकाती हैं। ये धमकी केवल गृह मंत्री के लिए बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए है। आप याद रखिए बंगाल अब ये नहीं सहेगा बंगाल 15 अप्रैल 2026 के बाद दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और घुसपैठियों को बंगाल से निकाला जाएगा।


बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा ममता बनर्जी आपा खो रही हैं क्योंकि उनको जमीन खिसकता हुआ नजर आ रहा है। बंगाल की जनता किसी भी परिस्थिति में घुसपैठिए को पसंद नहीं करेगी। दूसरे देश के लोग यहां आकर इस देश के युवाओं का रोजगार छीने, गरीबों का अनाज छीने ये बंगाल की जनता और देश कभी नहीं पसंद करेगी।



Created On :   31 Dec 2025 12:02 PM IST

Tags

Next Story