MP News: CM मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम, भोपाल से आगर मालवा तक रहेगा दौरा

CM मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम, भोपाल से आगर मालवा तक रहेगा दौरा
मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 सितंबर को भोपाल और आगर मालवा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आगर मालवा में लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को भोपाल और आगर मालवा में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत भोपाल से होगी। इसके बाद वे आगर मालवा जाएंगे, जहां लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। शाम को मुख्यमंत्री वापस भोपाल लौटेंगे।

सुबह 11 बजे भोपाल से शुरू होगा कार्यक्रम

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल पहुंचेंगे। यहां वे मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे सिंधु भवन, शिवाजी नगर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

स्टेट हैंगर से पन्ना के कार्यक्रम में होंगे शामिल

दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलराम कृषि महोत्सव-पन्ना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे भोपाल से आगर मालवा के लिए रवाना होंगे।

आगर मालवा में लाड़ली बहना की 40वीं किस्त

दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री आगर मालवा पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दौरान लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम के बाद शाम 4:30 बजे वे आगर मालवा से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

शाम 5:35 बजे भोपाल लौटेंगे

मुख्यमंत्री शाम 5:35 बजे भोपाल स्थित अपने निवास पहुंचेंगे। इस तरह उनका 13 सितंबर का पूरा दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा।

Created On :   13 Sept 2026 9:32 AM IST

Tags

Next Story