Ujjain News: मोहन भागवत का दो दिवसीय मालवा दौरा, उज्जैन से इंदौर तक रहेगा कार्यक्रम

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस सप्ताह मालवा प्रांत के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सरसंघचालक 17 सितंबर को दोपहर में उज्जैन पहुंचेंगे। उसी दिन सायं काल वे महाकाल परिसर, अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
अगले दिन 18 सितंबर को उज्जैन में ही प्रातः 11:00 बजे सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित 'युवा धर्म संसद' में युवाओं से संवाद करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे इंदौर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे। अगले दिन प्रातः वे इंदौर से प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख जयशंकर शर्मा ने दी।
Created On :   14 Sept 2026 7:17 PM IST
Next Story











