Asaduddin Owaisi On Amit Shah: 'कर लीजिए, लेकिन आप नहीं करेंगे', अमित शाह के यूसीसी ऐलान पर ओवैसी ने दिया खुला चैलेंज

कर लीजिए, लेकिन आप नहीं करेंगे, अमित शाह के यूसीसी ऐलान पर ओवैसी ने दिया खुला चैलेंज
यूसीसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिए गए यूसीसी ऐलान पर असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप भी लगाया है कि सिर्फ मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए लाया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर एक बार फिर से तीखी बहसबाजी देखने को मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि साल 2029 से पहले एनडीए की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू करने की कोशिश की जाएगी। इस पर ही एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसका विरोध किया है। उन्होंने बीजेपी, आरएसएस और अमित शाह पर सवाल खड़े किए हैं। ओवैसी का कहना है कि यूसीसी के नाम पर खास तौर पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने गोवा का उदाहरण देते हुए बीजेपी को वहां पर भी यूसीसी लागू करने की चुनौती दी है।

ओवैसी ने गोवा को लेकर दी चुनौती

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि गोवा में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने अमित शाह, BJP और RSS को चुनौती देते हुए कहा कि अगर UCC इतना जरूरी है तो इसे गोवा में भी लागू करके दिखाया जाए। उन्होंने सवाल किया कि क्या गोवा में भी वही नियम लागू किए जाएंगे, जो उत्तराखंड, गुजरात और असम में लागू किए गए हैं। ओवैसी का कहना है कि भाजपा ऐसा नहीं करेगी और पीछे हटेगी। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि UCC के जरिए गैर-हिंदू लोगों पर हिंदू नियम लागू करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा है कि इससे संविधान में दिए गए धार्मिक आजादी और बराबरी जैसे अधिकारों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का भी जिक्र किया है। ओवैसी ने कहा है कि देश में अलग-अलग धर्म और परंपराएं हैं और इस विविधता को बनाए रखना जरूरी है।

अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने 13 सितंबर को कहा कि NDA की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में 2029 से पहले UCC लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में यह कानून पहले ही लागू हो चुका है और बाकी राज्यों में भी इसे धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया है कि तय समय से पहले यह काम पूरा हो सकता है।

Created On :   14 Sept 2026 6:02 PM IST

Tags

Next Story