बंगाल उपचुनाव 2026: TMC के बागी गुट ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम और रेजीनगर से इन चेहरों पर लगाया दांव

TMC के बागी गुट ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम और रेजीनगर से इन चेहरों पर लगाया दांव
बंगाल की दो विधानसभा सीट नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव होना है। टीएमसी के बागी गुट ने भी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल की दो विधानसभा सीट नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव होना है। टीएमसी के बागी गुट ने भी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। ऋतब्रत बनर्जी गुट ने नंदीग्राम और रेजीनगर से मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाया है।

नंदीग्राम से मोहम्मद एतेशामुल होंगे कैंडिडेट्स

टीएमसी बागी गुट ने नंदीग्राम से मोहम्मद एतेशामुल और रेजीनगर से सफीउद्दीन शेख को प्रत्याशी बनाया है। एक दिन पहले ही ममता बनर्जी की टीएमसी ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था। पार्टी ने नंदीग्राम सीट से संचिता प्रधान और रेजिनगर से रबीउल आलम चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

इससे पहले ऋतब्रत बनर्जी गुट की ओर से दावा किया था कि यदि ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ती हैं तो वो उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। अब जब ममता बनर्जी वहां से नहीं लड़ रही हैं तो बागी गुट की ओर से अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

रेजीनगर सीट से दोनों ही गुटों ने मुस्लिम उम्मीदवार को उतारकर सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है। ऐसे ही कांग्रेस ने भी इस सीट पर मुस्लिम चेहरे पर ही दांव लगाया है। पार्टी ने रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी को उम्मीदवार बनाया है।

क्यों हो रहा उपचुनाव?

रेजीनगर से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमांयु कबीर ने जीत हासिल की थी। वह दो सीटों पर चुनाव लड़े थे, उन्हें नौडा विधानसभा पर भी जीत मिली थी। कबीर ने बाद में रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था। अब वहां उपचुनाव होने जा रहा है।

नंदीग्राम विधानसभा सीट सीएम सुवेंदु अधिकारी का गढ़ मानी जाती है। सुवेंदु बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में दो सीट नंदीग्राम और भवानीपुर से लड़े थे और जीत दर्ज की थी। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को मात दी थी। इसके बाद सुवेंदु ने नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया था। अब वहां उपचुनाव होगा।

कब है चुनाव?

चुनाव आयोग ने 7 सितंबर को देश के पांच राज्यों की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया। 5 विधानसभा सीटों में से दो बंगाल की रेजीनगर और भवानीपुर हैं। दोनों सीटों पर वोटिंग 6 अक्टूबर को होगी, जबकि रिजल्ट 9 सितंबर को आएगा। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 9 सितंबर को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ ही हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी। वहीं 19 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

Created On :   14 Sept 2026 7:53 PM IST

Tags

Next Story